छिबरामऊ: भगवंतपुर नगरिया में बरसों से बिजली की व्यवस्था न होने पर ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी से की मुलाकात
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर नगरिया में बरसों से बिजली की व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी श्रेयाश द्विवेदी उर्फ गुड्डा ने ग्रामीणों के साथ पहुंचकर उप जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी से मुलाकात की। गुरुवार की दोपहर 2:45 पर एसडीएम ने बताया जल्द बिजली की व्यवस्था कराई जाएगी।