छिबरामऊ: भोजपुर निगोह में चरागा की जमीन पर ग्रामीणों के कब्जे को SDM ने तहसीलदार को भेजकर कराया मुक्त
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर निगोह में चारागा की जमीन पर लेखपाल प्रधान की साए से ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया था जिसके बाद इसकी कुछ ग्रामीणों ने शिकायत उप जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को दी थी। वही बुधवार की दोपहर 3:55 पर तहसीलदार को भेज कर उसे जमीन की पैमाइश करने के बाद उसे कब्जा मुक्त कर दिया गया। और ग्रामीणों को दी गई कड़ी हिदायत।