जमुई: महिसौडी स्थित मैरेज हॉल में 'गौ सम्मान आह्वाहन अभियान' को लेकर बड़ी बैठक, 27 अप्रैल को हस्ताक्षर सौंपने की तैयारी
Jamui, Jamui | Apr 5, 2026 महिसौडी स्थित मैरेज हॉल में रविवार 3 बजे के करीब ‘गौ सम्मान आह्वाहन अभियान’ के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नीतीश कुमार (संरक्षक, जमुई चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं नगर परिषद उप सभापति) ने की, जिसमें बड़ी संख्या में गौ भक्त, गौ रक्षक और सनातन समाज के लोग शामिल हुए।