मधेपुरा: पटना में दलित लड़की और परिवार के साथ कथित पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ NSUI ने मधेपुरा में किया विरोध प्रदर्शन
पटना में दलित लड़की रिया पासवान और उनके परिवार के साथ कथित पुलिस बर्बरता के खिलाफ गुरुवार को मधेपुरा में NSUI कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विरोध मार्च का नेतृत्व एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने किया। यह मार्च ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के मुख्य द्वार से शुरू होकर भूपेंद्र चौक तक गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।