भितरवार: पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी निकाली जाएगी कावड़ कलश यात्रा तैयारीयों को लेकर हुई बैठक
भगवान शिव की आराधना के पवित्र श्रावण माह मे निकाली जाएगी कावड़ कलश यात्रा। नगर भितरवार के गोलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में कावड़ कलश यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कावड़ कलश यात्रा को लेकर एक समिति का गठन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों ने 23 अगस्त रविवार को कावड़ कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।