भरतपुर: नगर निगम सभागार में जनगणना 2027 के लिए डिजिटल प्रक्रिया का प्रशिक्षण प्रारंभ
राजस्थान जनगणना कार्य निदेशालय के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 से 17 अप्रैल तक नगर निगम सभागार में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया की अध्यक्षता में हुआ।