मुंगावली: अचलगढ़ गांव में दबंग ने 48 वर्षीय व्यक्ति से की मारपीट, सेहराई पुलिस ने मामला दर्ज किया
अचलगढ़ गांव में दबंग द्वारा एक 48 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार अशोकनगर निवासी प्रकाश साहू उम्र 48 वर्ष ने मंगलवार को शाम लगभग 6:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अचलगढ़ में मंगलवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे अचलगढ़ निवासी राकेश साहू ने उसके साथ मारपीट की है ।