सिंगरौली: सीमा उपाध्याय बनी भवानी सेना की जिला अध्यक्ष, कई लोगों ने ली शिवसेना की सदस्यता
शिवसेना जिला इकाई की भवानी सेना जिला अध्यक्ष पद पर सीमा उपाध्याय को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उप राज्य प्रमुख सुरेंद्रनाथ दुबे, रामदयाल पांडे शिवसेना जिला प्रमुख एवं नगर निगम अध्यक्ष हरि गोविंद पांडे की सहमति से की गई है इसके साथ ही सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने शिवसेना की सदस्यता ली है। जिससे शिवसेना कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल व्याप्त है।