सिंगरौली: शराब पीकर बस चलाने वाले चालक पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, बस जब्त कर न्यायालय भेजी गई
जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 21-22 मार्च 2025 की मध्यरात्रि को शहर के निगाही मोड़, अमलोरी तिराहा और पुराने ट्रैफिक तिराहे पर औचक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कड़ी नजर रखी गई। कुल 27 वा