कौंच: कोंच तहसील परिसर में युवक को लात-घूसों से पीटने वाले दोनों होमगार्ड निलंबित, वीडियो हुआ वायरल
Konch, Jalaun | May 26, 2026 कोंच तहसील परिसर में जमीन पर पटककर युवक को लात-घूसों से पीटने वाले दोनों होमगार्ड निलंबित कर दिए गए है, खाकी की गुंडई का शर्मनाक वीडियो वायरल होने पर मंगलवार दोपहर 2 बजे जिला होमगार्ड कमांडेंट ने कार्रवाई की, जिला होमगार्ड कमांडेंट राजेश कुमार ने होमगार्ड रामकिशुन और विजय सिंह को किया निलंबित, होमगार्डों पर अनुशासनिक और दंडात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।