कटनी नगर: रीठी बड़ागांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी पर मिला शव, जिला अस्पताल में हुआ पीएम
रीठी थाना अंतर्गत एक विवाहिता छोटी बाई लोधी का शव उसकी ससुराल में शनिवार दोपहर 2 बजे फांसी के फंदे में मिला। मृतका के मायके पक्ष ने हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया। मृतका का पीएम आज रविवार दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल में किया गया। इस बच मायके और ससुराल पक्ष कर बीच विवाद भी जिला अस्पताल में हुआ। परिजनों बताया छोटी बाई को प्रताड़ित किया जाता था।