घाघरा: दो नाबालिग बच्चे घाघरा मुख्यालय में भटके, ग्रामीणों ने थाने में सौंपे
Ghaghra, Gumla | Apr 17, 2025 घागरा प्रखंड मुख्यालय में दो नाबालिक बच्चों को घूमते ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद दोनों नाबालिक बच्चों से ग्रामीणों ने पूछताछ की जिस पर बच्चों ने अपना पता सिसई दीपा टोली निवासी आनंद उरांव,और सिसई बरटोली निवासी आयुष राज के रूप में बताया।दोनो ने हॉस्टल से भागने की बात कही।इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को घाघरा थाना पहुंचाया।