घाघरा: पुटो गांव के मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल, गुमला रेफर
Ghaghra, Gumla | Apr 16, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के पुटो गांव स्थित मुख्य पथ में मोटरसाइकिल से गिरकर लापुंग निवासी नागेश्वर उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया।वही ग्रामीण और घाघरा पुलिस के सहयोग से 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा भिजवाया गया।जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।