घाघरा: नवडीहा पुल के पास घाघरा पुलिस ने एसपी के निर्देश पर एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया
Ghaghra, Gumla | Apr 16, 2025 एसपी के निर्देशानुसार घाघरा पुलिस ने नवडीहा पुल के समीप एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई।इसके साथ ही दो दर्जन से ऊपर बाइक चालकों को रोक हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस वाहन से संबंधित कागजात और गाड़ी की डिक्की खुलवाकर जांच की गई।इसके साथ ही बिना हेलमेट वाले चालकों को चेतावनी देते हुए छोड़ा गया।