घाघरा: घाघरा में सरहुल संचालन समिति ने धूमधाम से मनाया सरहुल पर्व, सीआरपीएफ डीआईजी हुए शामिल
Ghaghra, Gumla | Apr 15, 2025 घाघरा प्रखंड में मंगलवार को सरहुल पर्व मनाया गया। इस दौरान सरहुल संचालन समिति के द्वारा कार्यक्रम आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पहान पुजार के द्वारा झखरा कुंबा में पूजा अर्चना की गई।जिसके बाद विभिन्न गांव से आए खोड़हा दल एकत्रित हुए और जुलूस के शक्ल में चांदनी चौक, थाना चौक व ब्लॉक चौक होते हुए करम डीपा पहुंचे।जहां सभा में तब्दील हो गया।