फागी: फागी क्षेत्र में वरिष्ठ जनों और दिव्यांग जनों के लिए घर-घर जाकर कराया मतदान, 17 अप्रैल तक कर सकेंगे होम वोटिंग
Phagi, Jaipur | Apr 16, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ जनों और दिव्यांगजनों के होम वोटिंग का मतदान शुरू हो गया है जो 17 अप्रैल तक जारी रहेगा। फागी चुनाव शाखा अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि होम वोटिंग के लिए 12 पोलिंग पार्टियों 85 वर्ष अधिक आयु तथा दिव्यांग जनों के घर-घर जाकर मतदान करवा रही है। दूदू विधानसभा में कुल 668 वरिष्ठ जन और दिव्यांगजनों के लिए होम वोटिंग की व्यवस्था की गई है।