फागी: फागी क्षेत्र में पेयजल समस्या की शिकायतों के बाद अधिकारी पहुंचे मौके पर, ग्रामीणों से ली जानकारी
Phagi, Jaipur | Apr 15, 2024 फागी क्षेत्र में पेयजल की समस्याओं की शिकायत को लेकर जलदाय विभाग दूदू के एसई पीएल मीणा आज मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली। मीणा ने बताया कि शुद्ध पेयजल हर नागरिक की जरूरत है और गर्मी बढ़ने के साथ ही इसकी मांग और भी अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में पेयजल समस्याओं का समय पर निस्तारण किया जा रहा है। वही मौके पर समस्याओं का निस्तारण भी करवाया गया।