फागी: नेनस्या गांव में घर में घुसकर महिला और उसके पति के साथ पड़ोसियों ने की मारपीट, पीड़िता ने कराया मामला दर्ज
Phagi, Jaipur | Apr 13, 2024 फागी थाना इलाके के गांव नेनस्या में आज शनिवार को सुबह घर में काम कर रही एक महिला और उसके पति के साथ पड़ोसियों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। ऐसे में पीड़िता रेखा देवी ने पुलिस थाने में सत्यनारायण, जगदीश, घीसालाल, कमला देवी, नानकी देवी के खिलाफ मारपीट कर उसे और उसके पति को घायल करने का मामला दर्ज करवाया है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।