नारायणपुर: खड़ीबहार में दीपावली के दिन धूमधाम से मनाया गया गौरी-गौरा विवाह उत्सव
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के खड़ीबहार गांव में दीपावली के अवसर पर पारंपरिक विधि-विधान के साथ गौरी-गौरा विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना और विवाह की रस्में निभाते हुए अपनी सदियों पुरानी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखा।