चान्हो: चान्हो में कांग्रेस कमेटी की बैठक, 26 मई को धरना प्रदर्शन सफल बनाने पर हुई चर्चा
Chanho, Ranchi | May 20, 2025 मंगलवार दोपहर 3 बजे चान्हो प्रखण्ड स्थित वीर बुधु भगत इंटर कॉलेज में प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में संगठन विस्तार के साथ- साथ आगमी 26 मई को राजभवन के समक्ष सरना धर्म कोड और पेशा कानून लागू करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन में चान्हो प्रखण्ड से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने को लेकर चर्चा किया गया...