चान्हो: सुरसा में वज्रपात से महिला घायल
Chanho, Ranchi | May 18, 2025 रविवार दोपहर 2:00 से लगातार मांडर प्रखंड क्षेत्र में हो रही तेज आंधी तूफान के साथ हो रही बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई ।बताया जा रहा है कि दोपहर में महिला घर से बाहर काम कर रही थी तभी आंधी तूफान के साथ बारिश होने लगी इसी बीच वज्रपात हुआ इसके चपेट में सुरसा निवासी 55 वर्षीय छेना उराईन गंभीर रूप से घायल हो गई...