फरीदाबाद: शहर में प्रवासी एवं आम आदमी पार्टी के नेता संतोष यादव को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
एक कम्पनी में काम करने वाले एक युवक की गर्मी के कारण मौत हो गई थी, जिसको लेकर प्रवासी एवं आप आदमी पार्टी नेता संतोष यादव ने न्याय दिलाने के लिए पीड़ित परिवार का सहयोग किया था। जिसकी शहर में चर्चा हो रही है। आप नेता ने पांच बहनों के इकलौते भाई की मौत पर गरीब परिवार को शासन-प्रशासन से धरना प्रदर्शन करके न्याय दिलवाया।