फरीदाबाद: ज़िले में मतगणना केंद्र के चारों तरफ लगेंगे बैरिकेड्स; भारी पुलिस बल रहेगा मौजूद, पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी
जैसा कि आपको विदित है कि पूरे भारत में 18वीं लोकसभा चुनाव सात चरणों में पूर्ण किए गए हैं। मतदान के उपरांत 4 जून को परिणाम आना है। जिसके लिए भारतवर्ष में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के मतो की गिनती होनी हैं। गिनती के इसी क्रम में फरीदाबाद में 6 मतगणना केंन्द्र बनाए हुए है।मतगणना केंद्रों के पास से जाने वाले यातायात को डायवर्ट किया जाएगा l