फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने देसी कट्टे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
अपराध शाखा टीम ने गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी को मोटरसाइकिल सहित चंदावली पुल से काबू किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने मोटरसाइकिल को बल्लभगढ़ सेक्टर 3 से प्रयोग करने के लिए चोरी किया था। आरोपी पर पूर्व में चोरी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें आरोपी अभी कुछ दिन पहले अदालत से जमानत पर आया था।