फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने देसी कट्टे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान चांदपुर शाहुपुरा रोड से काबू किया है। आरोपी की तलाश लेने पर आरोपी से देसी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना छायंसा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।