कटनी ग्रामीण: बिलहरी की संगम नदी उफान पर, अधूरे पुल ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी
कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते ग्राम पंचायत बिलहरी स्थित संगम नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी में पानी बढ़ने से आवागमन को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। वहीं संगम नदी पर निर्माणाधीन पुल का काम कई वर्षों से अधूरा पड़ा है।