जिला खनिज अधिकारी की सख्त कार्यवाही, खनिजों के अवैध परिवहन में लिप्त दो डंपर एक ट्रैक्टर जप्त कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशों के पालन जिला खनिज अधिकारी विपुल रावत के नेतृत्व में खनिज अमले द्वारा टीकमगढ़ में गुलाब गार्डन के आसपास आकस्मिक निरीक्षण एवं चेकिंग के दौरान खनिजों के अवैध परिवहन में लिप्त दो डंपर और एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किया।