कुरई: सिवनी में खरीदी व्यवस्था बेपटरी, एनएच-44 पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लगी लंबी कतार
Kurai, Seoni | May 8, 2026 सिवनी के बघराज खरीदी केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार से वायरल हो रहा है, जहां रात के अंधेरे में NH-44 पर करीब 2 किलोमीटर लंबी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लाइन नजर आई। किसानों का आरोप है कि खरीदी और तौल में देरी के कारण उन्हें रातभर जागकर अपनी उपज की रखवाली करनी पड़ रही है। वायरल वीडियो ने खरीदी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।