गढ़ी: गढ़ी में ज्यूस सेंटर और कैफे में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू; बड़ा हादसा टला
Garhi, Banswara | Jun 30, 2026 जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर संचालित जेजे ज्यूस सेंटर एंड कैफे में मंगलवार सुबह 11 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कैफे के पीछे स्कूल और आसपास कई दुकानें होने के कारण कुछ देर के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि कर्मचारियों की सतर्कता और स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।