बाह: गांव अमर सिंह का पुरा के पास अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई, मां,पुत्र हुए घायल
थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव अमर सिंह का पुरा के पास एक बाइक पर मां,पुत्र सवार होकर कहीं जा रहे थे, इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पोल से जा टकराई,इस हादसे में दोनों ही घायल हो गए हैं। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई, ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस के द्वारा दोनों ही घायलों को सीएचसी पिनाहट में भर्ती कराया गया है।