बाह: गांव पलोखरा के चंबल के बीहड़ में खेतों के पास लगे तारों में उलझा जंगली जानवर हायना
पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत गांव पलोखरा के चंबल के बीहड़ में खेतों के पास लगे तारों में एक जंगली जानवर हायना उलझ गया। जिससे वह जख्मी हो गया, जब ग्रामीणों ने जंगली जानवर की चिल्लाने की आवाज सुनी तो ग्रामीण एकत्रित हो गए, और वन विभाग की टीम को सूचना दी, वन विभाग की टीम के साथ वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू की ऑपरेशन चलाया।