टिहरा सुजानपुर: सुजानपुर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और तेज रफ्तार पर पुलिस की सख्ती जारी
सुजानपुर पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना नंबर प्लेट और तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रकाश ठाकुर ने कहा है कि नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का उद्देश्य सड़क हादसों को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।