होटल मिलेनियम रीजेंसी में मिस्टर यूनिवर्स-2025 का भव्य समापन
लखनऊ। होटल मिलेनियम रीजेंसी, गोमती नगर में मिस्टर यूनिवर्स-2025 के फाइनल कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर विजेताओं का अभिनंदन किया गया और अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी मेंबर एवं आयोजक सन्नी मिश्रा के साथ मिलकर फर्स्ट रनर अप को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रतियोगियों की प्रस्तुति और मंच संचालन दोनों ही शानदार रहे। उपस्थित जनों ने विजेताओं को बधाई दी और समारोह का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की शोभा अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी और आयोजक टीम की मौजूदगी से और बढ़ गई।
इस भव्य आयोजन ने लखनऊ में ग्लैमर और प्रतियोगिता के माहौल को और जीवंत बना दिया।