हरिद्वार: उत्तरकाशी के सिलक्यारा से बौखनाथ की देवडोली पहुंची हरकीपौड़ी, उमड़े श्रद्धालु
शुक्रवार शाम हरकीपौड़ी पर उत्तरकाशी के सिलक्यारा से बाबा बौखनाथ की देवडोली पहुंची। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने देवडोली के दर्शन किए। पवित्र देवडोली को हरकीपौड़ी के ब्रह्मकुंड पर गंगा स्नान कराया गया। बाबा बौखनाथ उत्तरकाशी के दर्शन सिलक्यारा टनल हादसे के समय कई VIP ने किए थे। मान्यता है बाबा बौखनाथ आपदाओं से बचाते हैं।