हरिद्वार: नगर निगम टीम ने रेलवे स्टेशन के बाहर खाने की दुकानों पर की छापेमारी, गंदगी मिलने पर 15 दुकानों से वसूला ₹6000 जुर्माना
कांवड मेले के मध्य नजर आज हरिद्वार नगर निगम की टीम ने रेलवे स्टेशन के बाहर खाने-पीने की दुकानों पर छापेमारी की और गंदगी मिलने पर 15 दुकानों का चालान काटा गया। चालान काटकर ₹6000 का जुर्माना भी वसूला गया। मुख्य नगर आईएएस आयुक्त वरुण चौधरी ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान इसी तरह आगे भी छापेमारी की कार्रवाई की जाएगी और गंदगी मिलने पर भारी चालान किए जाएंगे।