🚨 बकेवर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, तीन गिरफ्तार
इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में नईमुद्दीन और संदीप के पैर में गोली लगी, जबकि अशोक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी सोनू झाड़ियों में छिपकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध तमंचे, 6 जिंदा व 4 खोखा कारतूस, 2 एंड्रॉयड फोन, 1 कीपैड फोन, 1.25 कुंतल चोरी का सरिया और घटना में प्रयुक्त टिर्री बरामद की है।
पुलिस के अनुसार बरामद सरिया 14 अगस्त की रात बकेवर के लोहिया नगर स्थित निर्माणाधीन मकान से चोरी किया गया था।
📍 बकेवर, इटावा
#इटावा #बकेवर #EtawahPolice #PoliceEncounter #DPSChannel