*मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर DPC दफेदार सिंह ने खनियाधाना के तीन स्कूलों का किया औचक निरीक्षण*
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत *हर शुक्रवार जनता के नाम* की थीम पर आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा IAS के निर्देश पर जिला शिक्षा केंद्र शिवपुरी की टीम ने खनियाधाना ब्लॉक में सघन निरीक्षण किया।*आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक* जिला परियोजना समन्वयक श्री दफेदार सिंह सिकरवार ने तीन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया -- शासकीय प्राथमिक विद्यालय *नाका बंधिया*
- शासकीय प्राथमिक विद्यालय *गरैला*
- एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय *चमरौआ*निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों की समय पर मौजूदगी, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और शाला परिसर की साफ-सफाई को परखा गया। डीपीसी श्री सिकरवार ने शिक्षकों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और शत-प्रतिशत दर्ज बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
*#JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम*