मुरार: चार्जिंग पर खड़े ई-रिक्शा ने छीनी मासूम की जिंदगी, करंट लगने से 6 वर्षीय रिया की मौत
Morar, Gwalior | Jul 11, 2026 ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के निबुआपुरा में एक दर्दनाक हादसे में चार्जिंग पर खड़े ई-रिक्शा में उतरे करंट ने 6 वर्षीय मासूम रिया राणा की जान ले ली। घटना की जानकारी शनिवार सुबह 11:00 बजे सामने आई, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।