सांगानेर: जयपुर के सेंटर पार्क के पास चार्टर्ड अकाउंटेंट के अपहरण का प्रयास, 15 KM दूर पलटी कार, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
जयपुर के अशोक नगर थाना इलाके में स्थित सेंटर पार्क के पास बजे चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव गुप्ता के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। लग्जरी मर्सिडीज कार से आए दो बदमाशों ने राजीव गुप्ता को कार में डालने का प्रयास किया। लेकिन बदमाश किडनैप करने में नाकाम रहे और आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं वारदात के बाद तेज रफ्तार मर्सिडीज कार आमेर इलाके में पहुंची।