सरधना: उधम सिंह नगर पुलिस ने थाना रोहटा के कुख्यात योगेश भदौड़ा को किया गिरफ्तार, आरोपी से एक तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद
सरधना सर्किल क्षेत्र के थाना रोहटा क्षेत्र के भदौड़ा गांव निवासी कुख्यात योगेश मालिक उर्फ योगेश भदौड़ा को उत्तराखंड की उधम सिंह नगर पुलिस ने अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 वोट तथा दो जिंदा कारतूस भी बरामद करने का दावा किया है । मेरठ पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है