भभुआ: गोराईपूर के पास पुलिस ने 11.25 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त
Bhabua, Kaimur | Apr 14, 2026 गोराईपूर के पास से पुलिस ने 11.25 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त किया गया है। मंगलवार को 3 बजे भभुआ थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारी रामभरोसे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार मोहनियां थाना क्षेत्र के अवारी गांव निवासी तिलेश्वर साह के पुत्र लव कुमार गुप्ता एवं कृष्ण यादव के पुत्र गणेश यादव बताया जाता है। कानूनी कार्रवाई किया गया है।