जमुई: इंदपे के पास तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर, एक युवक घायल, डॉक्टर ने किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Mar 5, 2026 जमुई- ख़ैरा मुख्य मार्ग पर इंदपे के पास तेज रफ्तार दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बुधवार की देर रात 10:30 बजे पटना रेफर कर दिया।