खोदावंदपुर: बरियारपुर पश्चिमी में संत रविदास जयंती पर निकाली गई कलश शोभा यात्रा
सन्त रविदास की जयंती पर कलश शोभा यात्रा निकाली गई। संत सिरोमणी रविदास संघ समिति सदर बाजार,बरियारपुर पश्चिमी द्वारा बुधवार को दोपहर करीब एक बजे रविदास जयंती के मौके पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस कलश शोभा यात्रा में 51 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समिति के व्यवस्थापक सुखदेव राम के नेतृत्व में समाजसेवी ने कलश शोभा के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।