खोदावंदपुर: चेरियाबरियारपुर विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन का जन जागरण अभियान
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन द्वारा मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे चेरियाबरियारपुर विधानसभा क्षेत्र में जन जागरण अभियान चलाया गया। राजद के जिला महासचिव राम सखा महतो ने इस मौके पर लोगों से कहा कि विधानसभा चुनाव में यदि बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनती है तो झाड़खंड की तर्ज पर लोगों को सुविधाएं दी जाएगी।