मुलाना: थाना मुलाना क्षेत्र की महिला ने देवर पर छेड़खानी व पति पर लगाए अप्राकृतिक यौनाचार के आरोप, केस दर्ज
Mulana, Ambala | Jun 5, 2024 थाना मुलाना क्षेत्र के गांव की विवाहित महिला ने देवर पर छेड़खानी और पति पर अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोप लगाते हुए ससुराल के सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। जिसमें उसने बताया है कि आरोपी न सिर्फ उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी देते हैं। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।