चानन: महेशलेटा गांव में नशे में भाई से मारपीट कर रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दी सूचना
किऊल थाना क्षेत्र के महेशलेटा गांव में पुलिस ने नशे की हालत में मारपीट करने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसे शुक्रवार अपराह्न 12 बजे किऊल थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. मामले में महेशलेटा गांव के रहने वाले हृदय मंडल के पुत्र प्रभात कुमार को गिरफ्तार किया गया है.शराबी नशे की हालत में अपने भाई के साथ मारपीट कर रहा था.