कुचायकोट: जलालपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने गए युवक पर अज्ञात लोगों ने चाकू से किया हमला, युवक जख्मी
कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने गए एक युवक के ऊपर अज्ञात लोगों के द्वारा चाकू से हमला करके जख्मी कर दिया गया है जख्मी मतेया गांव निवासी चंद्रभान प्रसाद का पुत्र नीतेश कुमार बताया जा रहा है। जिसको आज बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार चल रहा है।