मटिहानी: बाघा में बिहार के नव-निर्माण में डॉ श्रीकृष्ण सिंह की भूमिका पर विचार गोष्टी आयोजित, मटिहानी विधायक हुए शामिल
बाघा में बिहार के नव-निर्माण में बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की भूमिका पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह शामिल हुए. इस मौके पर संबोधित करते हुए मटिहानी विधायक ने कहा कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह का बिहार के नव-निर्माण में काफी अहम भूमिका है.