मटिहानी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लंदन से लौटने के बाद पटना में मटिहानी विधायक ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लंदन से लौटने के बाद पटना में मटिहानी विधायक ने कार्यालय कक्ष में मुलाकात की. इस दौरान मटिहानी विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सम्मानित किया. इस बाबत मटिहानी विधायक ने कहा कि मुलाकात के दौरान विकासात्मक चर्चा हुई. साथ ही राजनीतिक चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि मटिहानी क्षेत्र के विकास को लेकर भी मुख्यमंत्री से बात हुई.