मटिहानी: शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में DM का लगेगा जनता दरबार, मटिहानी प्रखंड के लोग हो सकेंगे शामिल
शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा का जनता दरबार का आयोजन होगा. इस दौरान मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के लोग इस जनता दरबार में शामिल हो सकते हैं. डीएम के जनता दरबार में जमीनी विवाद समेत सभी तरह के मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के तौर पर किया जाता है. जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, नल जल योजना आदि की शिकायत दर्ज की जाएगी.